पटना: बिहार बोर्ड ने 12वीं 2023 का रिजल्ट तो 21 मार्च को जारी कर दिया है और उनकी री-चेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरु हो गई लेकिन, अब 17 लाख विद्यार्थियों को इंतजार है 10वीं 2023 के रिजल्ट का। दसवीं के रिजल्ट आने की तारीख का अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट ये है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की है।
इस वेबसाइट पर चेक सकते हैं रिजल्ट
विद्यार्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.comया biharboardonline.bihar.gov.inपर जाकर चेक कर सकते हैं।बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से स्टूडेंट्स बीएसईबी 10वीं रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल कोड व रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
30 मार्च तक जारी हो सकता है रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि 10वीं का रिजल्ट 30 मार्च तक जारी हो सकता है
10-22 फरवरी तक आयोजित था एग्जाम
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर हुई थी। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया था। अब बोर्ड 31 मार्च तक मैट्रिक के नतीजे भी जारी कर देगा। हालांकि, इससे पहले बोर्ड रिजल्ट की सटीक तारीख अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घोषित करेगा।