राहुल गांधी की सदस्य्ता जाने पर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

चंडीगढ़: राहुल गांधी को सजा और उनकी सदस्य्ता जाने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में सड़कों पर उतर आये हैं। आज चंडीगढ़ में भी इसको लेकर प्रदर्शन किया गया है।

यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन#Raga #RahulDisqualified #rahulgandhidisqualified #RahulGandhi #Disqualify #Congress pic.twitter.com/so67pojYIA
Surya Samachar (@SuryaSamacharIN) March 25, 2023

इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ यूथ कांग्रेसी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन रोकने का प्रयास किया। हालांकि इन्हें 5 मिनट में ही रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया। GRP इंस्पेक्टर मनीषा देवी ने बताया कि नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन के स्टेशन से चलने से 15मिनट पहले कांग्रेसी यहां जुटे थे और 5मिनट में ही उन्हें हटा दिया गया था। शताब्धी को रोके जाने की स्थिति में आम जनमानस को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता था।

इसे लोकतंत्र की हत्या बताया

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना ने इस लोकतंत्र की हत्या बताया है। लुबाना ने कहा कि जो भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसकी आवाज को कुचला जा रहा है। लुबाना ने कहा कि राहुल गांधी कई सालों से मोदी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अब मोदी के दोस्त अडाणी पर बात आई तो उन्होंने राहुल गांधी पर कार्रवाई की गई। उन्होंने आगे कि भाजपा के कई लीडर्स पर केस हैं मगर उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वायनाड में उप-चुनाव की संभावना बनी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते आपराधिक मानहानि केस में सूरत(गुजरात) की कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि साथ ही जमानत देते हुए 30 दिनों के लिए सजा पर रोक लगा दी थी। राहुल गांधी की केरल के वायनाड से संसदीय सीट चली गई है। ऐसे में इस सीट पर जल्द उप-चुनाव हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *