धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में घूमने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता होने की खबर सामने आई हुई है। वहीं युवकों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। युवकों की तलाश में पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम व एसडीआरएफ की टीम ट्रैकिंग स्थल की ओर रवाना हो गई है।
यह कहना है पुलिस का
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लापता हुए दिल्ली के युवकों के एक दोस्त ने पुलिस को फोन करके सूचना दी हुई है। कि वह सभी दिल्ली से हिमाचल में ट्रैकिंग करने के लिए आए हुए थे। जिनमें अब तीन युवक लापता हो गए है। जिस युवक ने पुलिस को जानकारी दी हुई है। कर ट्रैकिंग के निकल तीन दोस्त अभी तक वापिस नहीं आए है।
एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
मैक्लोडगंज पुलिस के अनुसार लापता युवकों के एक साथी ने फोन कर सूचना दी कि तीन लोग त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे लेकिन शनिवार को तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे कहीं फंस गए हैं। लापता युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ( SDRF) की टीम रवाना हो गई है।