Haryana Anil Vij: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा पर पलटवार किया है। अनिल विज ने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा को पहले अपना नाम तय कर लेना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस दीपेन्द्र हुड्डा को सीएम के चेहरे के रूप में देखना नहीं चाहती है। अब सीएम के नाम को लेकर ऐलान किया जा रहा है।
कांग्रेस ने किया देश को बांटने का काम- विज
दरअसल, दीपेन्द्र हुड्डा ने बयान दिया था कि अगर हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाती है तो सीएम ब्रहामण समाज का होगा। इस पर विज ने कहा कि पहले वो अपना तो तय कर लें उनके नाम पर तो कोई राजी नहीं हो रहा कि किसको CM बनाकर चुनाव लड़ाया जाए।
विज ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है और देश को बांटने का काम किया है। देश को टुकड़े-टुकड़े करने का प्रयास कांग्रेस ने हमेशा किया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बनाओं, लेकिन इस तरह से कहना उचित नहीं है। कांग्रेस को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।
बीजेपी घोटालेबाजों के लिए खतरा- अनिल विज
इसके अलावा गृह मंत्री विज ने केरल के सीएम पिनराई विजयन पर भी करारा हमला बोला। विजयन ने कहा था कि अगर तीसरी बार बीजेपी की सरकार आती है तो देश के लिए खतरा है। इस पर विज ने कहा कि अपराधियों के लिए, घोटालेबाजों के लिएऔर स्कैम करने वालों के लिए तो बहुत बड़ा खतरा है और आज भी है और पूरा विपक्ष त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट है।