Diesel Petrol Price: डीजल पेट्रोल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितना मंहगा-कितना सस्ता

Petrol Diesel Price: बुधवार को तेल कंपनियों ने एक बार फिर से ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज डीजल और पेट्रोल की कीमतों में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। बीते मंगलवार के दामों की तरह ही आज ईंधन के दाम है।देश के कई महानगरों में तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली की तुलना में मुंबई में पेट्रोल महंगा बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत…

चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर

डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर

डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

बेंगलुरु- पेट्रोल 101.94 रुपए प्रति लीटर

डीजल- 87.89 रुपए प्रति लीटर

जानकारी के लिए बता दे कि, प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से तेलों के नए रेट लागू हो जाते हैं। ईंधन के दाम को एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद जारी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *