Coimbatore Blast Case: तमिलनाडु के कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। मंगलवार को (NIA) ने तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में 60 जगहों पर छापेमारी की। ब्लास्ट का संबंध आतंकी संगठनआईएसआईएस (ISIS) से जुड़ा है। (NIA) लगातार संदिग्धों को पकड़ने के छापामारी कर रही है।
बीते साल हुआ था ब्लास्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि,कोयंबटूर ब्लास्ट केस बीते साल दिवाली से ठीक एक दिन पहले हुआ था। यह ब्लास्ट कोयंबटूर के संगमेश्वर मंदिर के सामने कार में हुआ था। इस ब्लास्ट में 25 वर्षीय जमेशा मुबीन की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि जमेशा अपने अन्य साथियों के साथ दक्षिण भारत के कई इलाकों में बम धमाके की साजिश रच रहा था।
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक को बरामद किया था। तलाशी के दौरान कोयंबटूर रेलवे स्टेशन का नक्शा, सिटी पुलिस कमिश्नर ऑफिस, कोयंबटूर कलेक्टरेट, रेस कोर्स और विक्टोरिया हाल के रोडमैप मिले थे। पुलिस का ये भी कहना था कि जमेशा आईएसआईएस(ISIS)के साथ संपर्क में था। अब बड़ा धमाके करने की फिराक में था।