Border Gavaskar Trophy 2023: टेस्ट सीरीज में ये 5 बल्लेबाज बरसाएंगे रन, गेंदबाजों को रहना होगा सावधान

Border Gavaskar Trophy 2023: न्यूजीलैंड का भारत दौरा समाप्त हो चुका है। वनडे के बाद टी-20 सीरीज में कीवी टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अब भारत दौरे पर दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया (Australia)आ गई है। 9 फरवरी से नागपुर (Nagpur) में चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। दोनों ही टीमों के पास दिग्गज बल्लेबाज मौजूद है।

इस समय दोनों टीमें सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास कर रही है। भारत टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना चाहेगा। भारत को 4 में से 3 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा हालांकि, यह चुनौती टीम इंडिया के लिए कोई आसान नहीं है।

बता दे कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट मौजूद है। भारत के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। ऑस्ट्रेलिया के पास भी अनुभव और प्रतिभा की कोई कमी नहीं दिख रही है। आपको आंकड़ों के साथ इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि वें कौन से 5 बल्लेबाज है जो इस सीरीज में रनों का अंबार लगा सकते हैं।

विराट कोहली

इस समय भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) शानदार फॉर्म में है। टी-20 के बाद कोहली ने वनडे में कई शतकीय पारी खेली है। हालांकि, विराट कोहली को लंबे समय से टेस्ट में शतक का इंतजार है। टेस्ट मैचों में कोहली शुरूआत तो शानदार कर रहे हैं लेकिन, उसे शतक में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। अगर विराट कोहली टेस्ट में भी लय पा गए तो वह रनों का अंबार लगा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली शानदार रिकॉर्ड रखते हैं।

शुभमन गिल

भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) शानदार फॉर्म में हैं। गिल ने हाल ही में खत्म हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में ताबड़तोड़ पारियां खेली है। दोनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। अब गिल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में शानदार पारियों की उम्मीद है।

चेतेश्वर पुजारा

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) अपने बुरे फॉर्म से उबर चुके हैं। उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में 37 पारियों में 54.08 के औसत और 5 शतक के साथ 1893 रन बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पेस का काफी सामना किया है तो रन बनाना उनके लिए काफी आसान होगा।

स्टीव स्मिथ

पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी है। हाल ही में उन्होंने (BBL) में शानदार फॉर्म दिखाया है। भारतीय सरजमीं पर 12 पारियों में 60 के औसत के साथ 3 शतकों की मदद से 660 रन बनाए हैं। वह भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान करने वाले हैं।

मार्नस लाबुशेन

स्टीव स्मिथ के बाद मार्नस लाबुसेन (Marnus Labuschange) पर हर किसी की निगाहें टिकी होगी। लाबुसेन इस समय टेस्ट के नंबर बल्लेबाज है। स्टीव स्मिथ के बाद मार्नस लाबुसेन ऑस्ट्रलिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज है। उन्होंने भारत के खिलाफ 5 मैचों में 51.55 की औसत से 464 रन बनाए हैं और निश्चित रूप से वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारत के लिए बड़ा खतरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *