Bihar Board Exam 2023: लगातार चौथे दिन हुआ पेपर लीक…बिहार बोर्ड परीक्षा समिति अब भी चुप

पटना: बिहार में 1 फरवरी से ही इंटरमीडिएट का एग्जाम चल रहा है। इस बीच पेपर लीक होने की खबर लगातार बनी हुई है। जहां एग्जाम के पहले दिन गणित का पेपर लीक होने की खबर आई थी वहीं परीक्षा के चौथे दिन इंगलिश का एग्जाम हो रहा है। इंग्लिश का पेपर शुरु होने से आधे घंटे पहले पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। हालांकि अब तक इस इस मामले पर बिहार बोर्ड परीक्षा समितिका कोई बयान सामने नहीं आया है।

पेपर शुरु होने से पहले हुआ पेपर लीक

बता दें कि बिहार बोर्ड एग्जाम काशनिवार को पहली शिफ्ट में अंग्रेजी (English) और दूसरी शिफ्ट में हिस्ट्री (History) का पेपर है। हालांकि एग्जाम शुरू हो पाता उससे पहले ही पेपर टेलीग्राम और वाट्सऐप पर लीक हो गया। कुछ छात्रों को एग्जाम हॉल के बाहर प्रश्न पत्र हल करते हुए देखा गया। छात्र एग्जाम हॉल के बाहर मोबाइल के जरिए आंसर तैयारी में जुटे हुए थे।

हालांकि बिहार बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2023 को नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर काफी सख्ती के निर्देश दिए हैं, लेकिन इतने कड़े इंतजाम के बाद भी पेपर लीक हुए जा रहे हैं। इससे छात्र काफी रोष देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में बारहवीं की परीक्षा शुरु होने के पहले दिन ही बेतिया, मुजफ्फरपुर, नालंद समेत कई जिलों में गणित का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उसके बाद फिजिक्स, फिर केमेस्ट्री और आज इंग्लिश। हालांकि कहा ये भी जा रहा था कि ये वायरल पेपर गलत है। वैसे तो सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में अलग-अलग परिक्षाओं का पेपर लीक हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *