Women’s IPL 2023: फरवरी में नीलामी, हजारों खिलाड़ियों का आवेदन, BCCI कर रहा पूरी तैयारी

Womens IPL 2023: दुनियाभर में बढ़ती टी-20 की लोकप्रियता ने हर किसी को क्रिकेट का दिवाना बना दिया है। इंटरनेशल ही नहीं लीग का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब देश में महिला आईपीएल (Women IPL) की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर बीसीसीआई (BCCI) लगातार तैयारी करने में जुटा है।

फरवरी में होगी नीलामी

बता दे कि, महिला आईपीएल (Women IPL 2023) के लिए फरवरी में नीलामी होने जा रही है। बीसीसीआई (BCCI) इसका आयोजन मार्च महीने में करेगा। साथ ही बीसीसीआई (BCCI) ने सभी टीमों के मालिकाना हक रखने वाली कंपनियों के नामों की भी घोषणा कर दी है। अब सबकी निगाहें 13 फरवरी को होने वाले ऑक्शन (Women IPL Auction) पर है, जहां तय होगा कि कौन सी खिलाड़ी (Female Cricket Players) किस टीम के लिए खेलेगा।

एक हजार खिलाड़ियों ने किया आवेदन

महिला आईपीएल के लिए एक हजार खिलाड़ियों ने आवेदन किया हैलेकिन इनमें से बीसीसीआई 100-120 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट करेगा। विमेंस आईपीएल में कुल 5 टीमें खेलेगी। महिला आईपीएल को लेकर अच्छा रेस्पॉन्स आ रहा है, 1000 क्रिकेटर्स ने नामों को रजिस्टर किया है।

BCCI ने जारी किया टेंडर

हाल ही में (BCCI) ने महिला आईपीएल की पांच फ्रेंचाइजियों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया था। बीसीसीआई ने इसके तहत महिला (IPL 2023) टीम खरीदने के लिए आवेदन मंगाए हैं, जिसके लिए पुरुष आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों समेत नए दावेदार भी अपना दावा ठोक सकते हैं। लेकिन इन सबको जाहिर तौर पर कुछ शर्तों को पूरा करना होगा और इसमें से ही एक बड़ी शर्त है आवेदक के पास मौजूद रकम।

कितनी होनी चाहिए नेट वर्थ?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, (BCCI) ने साफ कर दिया है कि जो भी कंपनी या निजी पार्टी महिला IPL में फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं, उनके बैंक में कम से कम 1000 करोड़ रुपए होने चाहिए। अगर पुरुष (IPL) से तुलना करें, तो 2021 में दो नई फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए (BCCI) ने बेस प्राइस 3 हजार करोड़ रुपएरखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *