भारत में हिन्दू मुस्लिम मामले को हवा देने वाले पाकिस्तान की घर में खुली पोल, रक्षा मंत्री ख्वाजा ने दिया यह बयान…

इस्लामाबाद: पाकिस्तान अक्सर भारत में हिन्दू मुस्लिम विवाद को हवा देने में लगा रहता है। कई मुद्दों पर पाकिस्तान भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निशाना बनाता है। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान बताने की कोशिश करता है कि भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है। ताकि भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा होना पड़े। चाहे गुजरात हो या कश्मीर इसका रोना पाकिस्तान अक्सर रोता रहता है।

लेकिन इस बार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का एक बयान सामने आया है जिसके बाद पाकिस्तान अपने ही घर में शिया और सुन्नी के चकर में फंस गया है। कभी सिया सुन्नी मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं तो कभी अहमदी मुस्लिमों पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में भारत में यह हालात दूर-दूर तक नहीं हैं।

पेशावर बलास्ट के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बयान

आतंकवाद को हमेशा समर्थन करते आए पाकिस्तान को भी अब अहसास होने लगा है कि आतंकी उनके देश को ही नुकसान पहुंचाने लगे हैं। पेशावर ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान आया है। उन्होंने कहा, जिस तरह हमारे देश पाकिस्तान में नमाजियों पर आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं। श्रद्धालुओं पर ऐसे हमले भारत या इजराइल में कभी नहीं होते।

पाकिस्तानी मीडिया में दिया यह बयान

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा आसिफ ने यह बात नेशनल असेंबली में कही है। उन्होंने कहा, नमाज अदा करने वालों को तो भारत और इजराइल में भी नहीं मारा गया, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा हुआ। पाकिस्तान के लोगों से दुख की घड़ी में एक साथ आगे आने की अपील करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।

पाकिस्तान में अहमदीयों की तोड़ी मस्जिद

As we enter into the next month of 2023, TLP terrorists destroy minarets of an Ahmadi mosque in Karachi.
This is the same Ahmadiyya Hall where TLP terrorists came last year demanding to destroy minarets. @KarachiPolice_ Koi action lein gay Sir? pic.twitter.com/SX0VwfNbvG
Ali Raza (@shezanmango) February 2, 2023

अहमदिया मुस्लिम, पाकिस्तान का एक अल्पसंख्यक समाज है और पाकिस्तान में उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता है। बहुत से अहमदिया मुसलमानों को ईशनिंदा के झूठे आरोपों में मौत की सजा भी दी जा चुकी है। पाकिस्तान का धार्मिक संगठन तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान खास तौर पर अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ मुखर रहता है।

हमलों पर तालिबान पाकिस्तान आमने-सामने

पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायलों का लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस आत्मघाती बम धमाकों के लिए अफगानी तालिबान को जिम्मेदार ठहराया था। पाकिस्तान की ओर से लगाए गए इस आरोप पर तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तालिबान ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने देश में हो रही हिंसा के लिए उन्हें दोष न दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *