समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर लगाए, आरोप, जानिए क्या है अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का इतिहास

देहरादून: भारत संस्कृति और आस्था का देश है। हमारे देश में कई देवी देवताओं की पूजा की जाती है। ऐसे में कोई अपनी इच्छा से आस्था पर विश्वाश कर सकता है या नहीं यह हमारे अधिकार क्षेत्र में है। लेकिन हम किसी को आस्था का सम्मान करने से रोक नहीं सकते हैं। क्योंकि भारत में अपनी आस्था प्रकट करने का अधिकार हमें संविधान देता है।

निर्मूलन समिति के प्रमुख ने शास्त्री पर लगाए आरोप

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर यह आरोप लगाया है कि वो दिव्य दरबार और प्रेत दरबार के नाम पर वह अंधविश्वास और जादूटोना जैसी गतिविधयों को बढ़ावा दे रहे हैं। श्याम मानव यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री देश की जनता के साथ लूट, धोखाधड़ी और उनका शोषण करने में लगे हुए हैं।

यह कानून होता है लागू

श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह सचमुच में चमत्कारी हैं तो उनके बीच में दिव्य दरबार लगाए और सबके सामने चमत्कार करके दिखाएं। अगर वह ऐसा करने में सफल होंगे तो उन्हें समिति की तरफ से तीस लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री जो दरबार लगाते हैं, उससे दो कानूनों का खुला उल्लंघन होता है। पहला, साल 2013का महाराष्ट्र जादू टोना विरोधी कानून और दूसरा, 1954का ड्रग्स एंड मेडिकल रेमेडीज एक्ट।

मदर टेरेसा के खिलाफ भी बोली थी समिति

महाराष्ट्र की अंदर श्रद्धा निर्मूलन समिति को लेकर कुछ रिपोर्ट्स यह कहती हैं कि साल 1999में उन्होंने मदर टेरेसा का भी विरोध किया था। दरअसल इस समिति ने मदर टेरेसा द्वारा किए जाने वाले कथित चमत्कारों को लेकर उन्हें संत की उपाधि देने का विरोध किया था।

यह बनाई है समिति ने लिस्ट

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति अक्सर चमत्कार का दावा करने वाले कथित बाबाओं का विरोध करती है। बताया जाता है कि 2002 में समिति ने 12 चमत्कारों की एक लिस्ट बनाई थी और उनमें से किसी एक को भी करने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *