नई दिल्ली: सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी टीम मुंबई से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक लगाया। सरफराज ने 155 गेंदों पर 125 रन बनाए जिसमें16 चौके और चार छक्के शामिल थे।बावजूद इसके सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने बीसीसीआई पर निशाना साधा है।
सरफराज खान ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में एक और शतक जमाया। इसी के साथ उन्होंने भारतीय चर्यनकर्ताओं को अपनी फिटनेस का फिर से सुबुत दे दिया। सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में अब तक तीन शतक जड़ चुके हैं। लेकिन इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी उनका चयन भारतीय टीम में नहीं किया जा रहा है। वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि सरफराज खान का चयन न होना केवल उनके साथ नाइंसाफी नहीं है। यह घरेलू क्रिकेट का अपमान है।
BCCI पर भड़के वेंकटेश प्रसाद
अक्सर ऐसा होता रहा है कि रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कई खिलाड़ियों का सेलेक्शन भारतीय टीम में नहीं हुआ। ऐसा ही कुछ दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज अहमद के साथ हो रहा है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदशर्न के बाद भी भारतीय चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैँ।
जिसको लेकर पूर्व तेज गेंदबाज वेंकेटश प्रसाद बीसीसीआई पर भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा है कि, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सरफराज खान को टीम में शामिल न किया जाना घरेलू क्रिकेट का अपमान है। अगर सरफराज घरेलू क्रिकेट में शतक बनाने के लिए फिट हैं तो यह फिटनेस की बात नहीं है। जहां तक उनके वजन की बात है तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका वजन काफी अधिक है।उन्होंने कहा है कि इसका मतलब साफ है कि घरेलू क्रिकेट को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
घरेलू क्रिकेट में सरफराज का शानदार प्रदर्शन
बता दें 25 वर्षीय बल्लेबाज ने2021-22 रणजी ट्रॉफी में 122.75 की औसत से चार शतक और दो अर्धशतक के साथ 982 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 275 रन का रहा है। वहीं साल 2019 से अब तक उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 22 पारियों में 134.64 के औसत से 2289 रन अपने नाम किए हैं।