Jasprit Bumrah: बुमराह हुए फिट,श्रीलंका के खिलाफ मैदान में वापसी करेंगे यॉर्कर स्पेशलिस्ट

नई दिल्ली:टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज और यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट से ठीक हो चुके हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को बुमराह की कमी बेहद खली थी। टीम के पास डेथ ओवर में कोई बेहतर विकल्प मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से हमारे गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में जमकर रन लुटाए। जिसका परिणाम यह रहा कि हम टूर्नामेंट जीतने में सफल नहीं हो सके। लेकिन अब टीम के लिए अच्छी खबर है कि बुमराह ठीक होकर मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

NCA ने बुमराह को फिट घोषित किया

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि जसप्रीत बुमराह चोट से ऊबर चुके हैं। बीसीसीआई के एक बयान के मुताबिक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है। अब वह जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। पिछले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद जसप्रीत बुमराह की पीठ की चोट फिर से उभर आई थी। जिसके कारण वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। जबकि इसके पहले वो जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से उन्हें 2 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा था।

वर्ल्ड कप से पहले टीम को राहत

भारत ने 2023 में अपने सीजन की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज से की है। इसके बाद उसे इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा है और फिर कुछ और देशों के खिलाफ भी उसे दिवपक्षीय सीरीज खेलनी है। इन सबके के बाद इसी साल भारत की धरती पर एकदिवसीय विश्व कप भी खेला जाना है। जिसके लिए टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी मजबूत करनी है। टीम के लिए राहत की बात है कि वर्ल्ड कप से पहले बुमराह ठीक हो चुके हैं। जिससे वो आगामी सीरीज में अपनी लय पकड़ लेंगे जो कि विश्व कप के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *