Delhi Kanjhawala Case:कंझावला कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अब इस मामले पर गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने विस्तृत जानकारी मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
गौरतलब है कि, गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह (IPS Shalini Singh) को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस मामले पर अमित शाह ने खुद शालिनी सिंह से बातचीत की है।अब कंझावला कांड (Kanjhawala Kand) की पूरी जांच शालिनी सिंह करेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि शालिनी सिंह कौन है।
जानकारी के लिए बता दे, शालिनी सिंह 1996 आईपीएस बैच की ऑफिसर हैं। अभी शालिनी सिंह दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में आर्थिक अपराध शाखा की स्पेशल कमिश्नर हैं। इससे पहले शालिनी ज्वॉइंट सीपी वेस्टर्न रेंज के पद पर तैनात थीं।
शालिनी सिंह साल 2004 में एक हत्याकांड से काफी सुर्खियों में आई थी। इस मामले में सीनियर सिटीजन लेफ्टिनेंट जनरल हरनाम सिंह और उनकी पत्नी की हत्या की गई थी। उनका केस शालिनी सिंह ने ही सुलझाया था। उन्होंने आरोपियों को नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा था।
वहीं, किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की तरफ से रणनीति बनाने में शालिनी सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।जब देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से पहला लॉकडाउन (Lockdown) लगा था तब शालिनी सिंह घर जाने के बारे में नहीं सोचती थी।
शालिनी सिंह लाउडस्पीकर लेकर सड़क पर उतरीं थी जब दिल्ली के ख्याला इलाके में सांप्रदायिक तनाव था। उस समय काफी अफवाह फैली थी, उसको रोकने के लिए वह सड़क पर उतरीं थी।शालिनी सिंह की नियुक्ति उससे पहले डीसीपी साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट के पद पर भी हो चुकी है।
आईबी में भी पोस्टेड रही हैं। शालिनी सिंह के पति अनिल शुक्ला भी (IPS) हैं। कुछ वक्त पहले वे एनआईए में पोस्टेड थे। उन्होंने मुंबई का एंटीलिया केस की जिम्मेदारी भी संभाली थी।