नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की टीम एक-दूसरे से मुकाबले के लिए तैयार है। आज शाम वानखेडे के स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कांटे के टक्कर की उम्मीद है। लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। एशिया कप चैंपियन श्रीलंकाई टीम को कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेताया है। पांड्या ने कहा कि श्रीलंका को एहसास कराना जरूरी है कि वो भारत के खिलाफ भारत में खेलने आए हैं।
टीम इंडिया नए साल में आज से अपने सीजन की शुरूआत करने जा रही है। मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या अपनी तैयारियों के लिए बहुत कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने अपनी शानदार कप्तानी से गुजरात टाइंटस को खिताब जिताया था। तब से ही उनकी कप्तानी के चर्चे शुरू हो गए थे। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है। जिसके लिए वो पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ आक्रमक क्रिकेट खेलने की बात कर रहे हैं, जिसकी टी20 क्रिकेट में बहुत जरुरत भी है।
स्लेंजिंग की जरूरत नहीं-हार्दिक
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले पांड्या ने आक्रमक क्रिकेट खेलने की ऐसी ही झलक दिखाई है। प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेस में जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको श्रीलंका के खिलाफ स्लेंजिंग की जरूर पड़ेगी। इसके जवाब में पांड्या ने कहा कि जी नहीं हमे इसकी कोई जरुरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी बॉडी लैंग्वेज से ही उन्हें धमकी वाली फीलिंग मिले जाएगी।
एहसास कराना जरूरी कि वो भारत आए हैं
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहलेहार्दिक पांड्या ने आक्रमक क्रिकेट खेलने की झलक दिखाई है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान अच्छी क्रिकेट खेलने पर है। लेकिन श्रीलंका को यह एहसास दिलाना जरूरी है कि वो भारत के खिलाफ भारत में खेलने आया है। पांड्या कि इस बात से तो साफ जाहिर है कि टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ आक्रमक क्रिकेट खेलेगी।