UP:आज से ‘भारत जोड़ो यात्रा’का आगाज, तीन दिन में तीन जिलों से गुजरेगी यात्रा, ये रहा शेड्यूल

UP: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार 3दिसंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोनी-बागपत से शुरू होगी और प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी दोपहर यात्रा को लेकर यूपी में प्रवेश करेंगे। जिला गाजियाबाद के लोनी कस्बे में एक जनसभा को सबोंधित करेंगे और शाम 6 बजे बागपत के मवी कलां पहुंचेंगे।

ऐसा रहेगा शेड्यूल

बता दे कि, भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के 3जिलों से होकर निकलेगी। इस दौरान यात्रा लगभग 110किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मवी कलां में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 4जनवरी को बागपत, सरूरपुर, बड़ौत, किसनपुर बराल होते हुए शामली में प्रवेश करेगी। 75जिलों वाले राज्य के सिर्फ 3जिलों में यात्रा कर राहुल पूरे प्रदेश को सन्देश देने की तैयारी में हैं।

कभी हुआ करता था कांग्रेस का वर्चस्व

गौरतलब है कि, कभी पूरे प्रदेश में कांग्रेस का वर्चस्व हुआ करता था। दलितों के साथ अन्य पिछड़ी जातियों के लोगों का भी पार्टी को पूरा समर्थन होता था। लेकिन, तभी राज्य में क्षेत्रीय दलों का उत्थान शुरू हुआ। समाजवाद और दलितों की राजनीति करने वाले काशीराम आए और शुरू हुआ कांग्रेस का वक्त के साथ पतन। इसकी पतन के बीच एक बार फिर पार्टी के उत्थान के लिए भारत जोड़ो यात्रा को प्रयास के तौर पर देखा जाना लाजिमी है।

3 जिलों में यात्रा का महत्व

75 जिलों वाले यूपी के सिर्फ 3 जिले गाजियाबाद, शामली और बागपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफी महत्त्व है। इन तीनों जिलों में मुस्लिम आबादी अधिक है। प्रत्येक चुनावों में मुस्लिम वोटर्स का अपना ही महत्व होता है। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समुदाय का साथ अखिलेश यादव के साथ चल रहा है। वहीं दलित वोटर्स पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी नजरें गढ़ाए रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *