नई दिल्ली: श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आ चुकी है। मंगलवार को पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं। मुकाबले से पहले हार्दिक ने कहा है कि नए साल में उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने का संकल्प लिया है।
टीम इंडिया नए साल में सीजन के पहली सीरीज लिए तैयार है। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 3 जनवरी को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, रन मशीन विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस टीम का हिस्सा नही हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या के ऊपर टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कप्तानी के अलावा उनपर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी अपनी अहम भूमिका निभाने का दायित्व होगा।
वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले हार्दिकपांड्या नेप्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया विश्व कप पर पूरा ध्यान लगा रही है।दरअसल एक पत्रकार ने पूछा कि नए साल पर टीम इंडिया का संकल्प क्या है। इसका जवाब देते हुए पांड्या ने कहा कि, हमारा लक्ष्य इस साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को जीतना है। दुर्भाग्य से हम 2022 में ऐसा नहीं कर सके, लेकिन हम इसे इस साल बेहतर तरीके से करना चाहते हैं।
टेस्ट में कब होगी वापसी
हार्दिक ने साल 2022 में अपने प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम भले ही उस साल विश्व कप नहीं जीत सके लेकिन मेरे लिए यहसर्वश्रेष्ठ साल रहा। इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि आप टेस्ट में कब वापसी करेंगे। इसका जवाब देते हुए हार्दिक ने कहा कि, अभी मुझे पहले सीमित ओवरों में पूरी तरह खेलने दें। इसके बाद मैं टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचूंगा।
पंत के साथ हमारी दुआएं- पांड्या
इस दौरान हार्दिक से ऋषभ पंत की तबीयक के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा किऋषभ पंत के साथ जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमारा प्यार, हमारी दुआएं उनके साथ हैं। वह टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हमें आगे के लिए मूल्यांकन करने की जरूरत है। उनकी अनुपस्थिति मेंकिसी दूसरे खिलाड़ीको मौका मिलेगा। टीम में उनका नहीं होना एक बड़ा अंतर पैदा करेगा।
भारत-श्रीलंका टी20 शेड्यूल
पहला टी20- 3 जनवरी 2023,-मुंबई, शाम-7 बजे
दूसरा टी20- 5 जनवरी 2023,-पुणे,शाम -7 बजे
तीसरा टी20-7 जनवरी 2023-राजकोट, शाम -7 बजे