गुरदासपुर: पाकिस्तान ने फिर से गुरदासपुर सीमा पर नापाक हरकत की है। पंजाब के गुरदासपुर में बीएसएफ ने 1 जनवरी को पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दी। सीमावर्ती इलाके में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन से भारतीय हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की घटना सामने आई। गुरदासपुर में कलामपुर सीमा चौकी पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। बीएसएफ की ओर से बताया गया कि 2022 में जवानों ने कुल 22 ड्रोन पकड़े थे। इसके अलावा, पिछले साल बीएसएफ ने कुल 316 किलोग्राम ड्रग्स भी जब्त किया था और दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को पंजाब सीमा पर मार गिराया था।
#Pakistan ने फिर की सीमा पर नापाक हरकत