Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत को लेकर रोहित शर्मा चिंतित, लगातार डॉक्टर्स से कर रहें बातचीत

Rishabh Pant Health Update: शुक्रवार 29 दिसंबर को हुए सड़क हादसे के बाद से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अस्पताल में भर्ती है। इस समय पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल (Maxx Hospital) में डॉक्टर्स की ऑब्जर्वेशन में हैं। पंत की हेल्थ में लगातार सुधार हो रहा है। शनिवार को दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अधिकारी देहरादून पहुंचे और क्रिकेटर की हेल्थ से जुड़ा अपडेट लिया।

कप्तान रोहित शर्मा लें रहे अपडेट

अब भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं। कप्तान शर्मा लगातार पंत का हेल्थ अपडेट ले रहे हैं। इस समय रोहित शर्मा छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंचे हुए हैं, जहां से वह लगातार डॉक्टर्स से पंत का हेल्थ अपडेट ले रहे हैं।

इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत का इलाज कर रहे डॉक्टर्स की टीम से बातचीत की। वह अपने टीम मेम्बर की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं। बता दें कि,क्रिकेटर ज्ञषभपंत दिल्ली से अपने होमटाउन रुड़की जा रहे थे। उन्हें कार चलाते समय झपकी आ गई और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

क्रिकेटर पंत विंडस्क्रीन को लात मारकर कार से बाहर आ गए। जिसकी वजह से वो बाल-बाल बच गए। अस्पताल में इलाज के दौरान पंत के कई टेस्ट हुए, जिनकी रिपोर्ट्स नार्मल आई हैं। क्रिकेटर पंत लगातार रिकवरी कर रहे हैं, जो सभी के लिए खुशी की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *