Ind vs SL T20 Series 2023:नए साल 2023 के जश्न के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज का आगाज करेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज 3 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इस सीरीज के लिए भारत और श्रीलंका दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टी-20 फॉर्मेट में भारत और श्रीलंका दोनों में से किसका पलड़ा किस पर भारी रहा है।
टी-20 में कौन किस पर भारी
बता दें कि, भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 26 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है और 8 मैचों में श्रीलंका विजय रही है। दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। साल 2022 में खेले गए एशिया कप (Asia Cup 2022) में श्रीलंका ने भारतीय टीम को सुपर-4 में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। आंकड़ों के हिसाब से भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंका पर भारी नजर आ रहा है।
हार्दिक करेंगे टी20 में कप्तानी
वहीं, श्रीलंका के खिलाफ टी20सीरीज में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभालते हुए नजर आएंगे। टीम की उपकप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव (SuryaKumarYadav) संभालेंगे। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम इंडिया के लिए 81 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1160 रन बनाए और 62 विकेट भी झटके हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ उनकी कप्तानी की परीक्षा होने जा रही है।