कैथलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु रहे पूर्व पोप बेनेडिक्ट का 95 साल की आयु में निधन

वेटिकन सिटी: आज ईसाई धर्म को माने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई। कैथलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु रहे पूर्व पोप बेनेडिक्ट का आज 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी सेहत बेहद खराब थी। पोप बेनेडिक्ट सोलहवें ने 2013 में पद से इस्तीफा दे दिया था। पद छोड़ते समय पोप बेनेडिक्ट ने गिरती सेहत को अपने इस्तीफे की वजह बताया था।

इस कारण देना पड़ा था इस्तीफा

बेनेडिक्ट से पहले 1415 में पोप ग्रेगरी XII ने पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, तब ईसाइयों के दो गुटों का झगड़ा इसकी वजह बनी थी। इस तरह, करीब 600 साल के इतिहास में पोप के पद से इस्तीफा देने वाले वे पहले पोप थे।

यह था विवाद का कारण

उनका कार्यकाल वेटिकन चर्च के दो हजार सालों के इतिहास में सबसे अधिक विवादों से घिरा रहा। पिछले साल यानी 2021 में पोप बेनेडिक्ट ने आखिरकार मान लिया था कि 1980 में वे उस मीटिंग में मौजूद थे, जिसमें बाल यौन शोषण के एक आरोपी प्रीस्ट के बारे में विचार किया गया था।

योन शोषण से जुड़े थे मामले

जिन चार मामलों में पूर्व पोप पर लापरवाही के आरोप लगे, वे सभी चाइल्ड अब्यूज यानी बाल यौन शोषण से जुड़े हैं। तब बेनेडिक्ट को नाम जोसेफ रेटिंगर था और वो म्यूनिख चर्च के आर्कबिशप थे। 1977 से 1982 तक वो इस पद पर रहे। आरोप है कि उनके आर्कबिशप रहते हुए ये अपराध हुए थे। इतना ही नहीं जिन लोगों पर आरोप लगे थे वे सभी चर्च में अहम पदों पर काम करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *