चीन और पाकिस्तान को भारतीय वायुसेना देगी करारा जवाब, ब्रह्मोस की एक्सटेंडेड रेंज मिसाइल का हुआ सफल परिक्षण

नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा दृष्टि से आज बहुत बड़ा दिन है। आज ब्रह्मोस की एक्सटेंडेड रेंज का टेस्ट सफल परिक्षण हुआ है। उल्लेखीनय है कि यह परिक्षण सुखोई विमान के माध्यम से किया गया है। यह भारत की सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगा।

The IAF successfully fired the Extended Range Version of the Brahmos Air Launched missile. Carrying out a precision strike against a Ship target from a Su-30 MKI aircraft in the Bay of Bengal region, the missile achieved the desired mission objectives. pic.twitter.com/fiLX48ilhv
Indian Air Force (@IAF_MCC) December 29, 2022

चीन और पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता

चीन और पाकिस्तान को और मजबूती से सबक सिखाने के लिए भारत अपनी मिसाइल क्षमता को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। इसमें भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल की एक्सटेंडेड रेंज का सफल परीक्षण किया है।

पहले सुपसॉनिक क्रूज मिसाइल का हुआ था सफल परिक्षण

सुखोई-30 एमकेआई विमान के बेहतर प्रदर्शन के साथ एयर लांच ब्रम्होस मिसाइल की एक्सटेंडेड रेंज क्षमता भारतीय वायु सेना को एक रणनीतिक बढ़त देगी। इससे पहले भारतीय सेना की पश्चिमी कमान 29 नवंबर को सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपसॉनिक क्रूज मिसाइल का टेस्ट किया था।

दुश्मन को कर सकती है नेस्तनाबूद

आकाश में ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए भारत की सुरक्षा चक्र काफी मजबूत हुआ है। ये मिसाइल दुश्मनों के ठिकानों को पल भर में नेस्तनाबूद करने की ताकत रखती है। इस मिसाइल का एयर लॉन्च वर्जन 2012 में सामने आया था और 2019 में इसे भारतीय वायुसेना में की सेवा में शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *