Pathan Movie: हिंदू संगठनों द्वारा विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने दिए फिल्म में बदलाव के निर्देश

नई दिल्ली: शाहरुख खान की मूवी पठान के गाने (बेशरम रंग) को लेकर हो रहे विवाद के बीच अब नया मोड़ आ गया है। फिल्म में दर्शाए गए बेशरम रंगगाने में भगवा रंग की बिकनी पहने दीपिका पादुकोण नजर आ रही है जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि गाने का नाम बेशरम रंग देकर उसमें भगना रंग का प्रयोग करना हमारे धर्म का अपमान करना है, अगर इसको नहीं हटाया गया तो हम मूवी नहीं चलने देंगे। लोगों का जमकर विरोध देखने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन बदलने का निर्देश दिया है।

सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी ने फिल्म निर्माता यशराज को निर्देश दिए हैं कि बेशरम रंग गाने समेत फिल्म के कुछ सीन बदले जाएं। जोशी ने एक बयान में कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स से बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार फिल्म में किए गए बदलावों के बाद जमा करने को कहा है। हालांकि उन बदलावों के बारे में डिटेल से नहीं बताया जो निर्माताओं को करने के लिए कहे गए हैं।

ज्ञात हो कि फिल्म पठान इन दिनों विवाद में घिरी हुई है जो 25 जनवरी 2023 में रिलीज होनी है लेकिन 12 दिसंबर को फिल्म का गाना बेशरम रंगके रिलीज होते ही इस पर रोक लगाने की मांग उठने लगी। गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकनी में दिखाया गया है, जिसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए गये और हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *