Ind vs Sri: हार्दिक को मिली टी20 की कमान, आकाश चोपड़ा बोले पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू हो रही द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी20 सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। जबकि टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को दी गई। जिसपर भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा है कि अब हार्दिक पांड्या ही टी20 की कमान संभालेंगे और रोहित शर्मा अब उनकी कप्तानी में खेलेंगे।

बीसीसीआई ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 और इतने ही वनडे मुकाबलो के लिए टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी टी20 और एशिया कप में मिली असफलता के बाद चयनकर्ताओं ने भविष्य की ओर देखना शुरू कर दिया है। भारतीय चयन समीति ने इस सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा चेहरों को मौका दिया है। टी20 सीरीज के लिए हार्दिक को टीम की कमान सौंपना निश्चित ही इस बात का संकेत है।

वनडे सीरीज में होंगे वाइस कैप्टन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, रन मशीन विराट कोहली और लोकेश राहुल को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। रोहित की गैरमौजूदगी में टीम की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगी। वहीं वनडे सीरीज के लिए भी पांड्या को प्रमोट करके उप-कप्तान बनाया गया है।

हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे रोहित

श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई टीम पर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए उन्होंने कहा कि, बड़ी खबर यह है कि हार्दिक पांड्या को टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जब टी20 टीम में वापस आएंगे तब भी हार्दिक पांड्या ही कप्तान होंगे। आकाश चोपड़ा के अनुसार वनडे के कप्तान रोहित शर्मा टी20 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *