प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी सड़क हादसे का शिकार, बेटे, बहू और पत्नी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी का रोड एक्सीडेंट हो गया है।मंगलवार को उनकी गाड़ी परिवार सहित एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह सड़क दुर्घटना उस वक्त हुई जब प्रहलाद मोदी अपने परिवार के साथ कर्नाटक के बांदीपुर से मैसूर जा रहे थे। हादसे के समय प्रहालाद के साथ उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी कार में मौजूद थे। जिन्हें कई चोटें आई हैं, उन्हें उपचार के लिए मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक व्यक्ति को बचाने में हुआ हादसा

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी मंगलवार को अपने परिवार के साथ मैसूर से बांदीपुरा जा रहे थे। उनकी गाड़ी उस वक्त सड़क हादसे का शिकार हुई जब वो कड़ाकोला पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक व्यक्ति आ गया। उस व्यक्ति को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। इसके बाद कार बहुत स्पीड के साथ सड़क के डिवाइडरसे जाकर टकरा गईऔर यह सड़क हादसा हो गया।

गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

प्रहलाद मोदी के रोड एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें उनकी मर्सिडीज कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। हादसे में उनके परिवार को कुछ मामूली चोटें जरूर आई हैं। लेकिन सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *