Ind vs SRL Series 2023: टीम इंडिया के लिए खुशख़बरी, श्रीलंका के खिलाफ इन स्टार खिलाड़ियों की होगी वापसी

Ind vs SRL Series 2023: बांग्लादेश दौरे के बाद टीम इंडिया घर में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के साथ टीम ने वनडे विश्वकप (ICC WC 2023) की तैयारियां शुरू कर दी। साल 2022 में टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। टीम इंडिया को t20 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब इससे पहले ही टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बड़ी खुशख़बरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया में तीन खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है जो श्रीलंका पर भारी पड़ सकते हैं।

हार्दिक को बनाया जा सकता है कप्तान

बता दें कि,रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए और उनके श्रीलंका के खिलाफ खेलने की उम्मीद भी कम ही नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक,रोहित की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया जा सकता है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह (Jasparit Bumrah) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) दोनों ही एक बार फिर मैदान में वापसी कर सकते हैं।

भारत में होगा विश्वकप

साल 2023 का वनडे विश्वकप भारत में ही होने जा रहा है। भारत ने दो बार वनडे विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। जहां एक तरफ टीम इंडिया ने साल 1983 में कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में यह खिताब हासिल किया था तो वहीं दूसरी तरफ साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में यह खिताब हासिल किया गया था। अब इस वनडे सीरीज के लिए भारत के शेर पूरी तरह से मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *