Corona Virus Update: चीन में कोरोना के नए वेरिएंट (Variant BF.7) का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। 20 दिनों में 25 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। भारत के लिए कहा जा रहा हैं कि इससे डरने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि वैक्सीन की डोजों ने लोगों में इम्युनिटी (Immunity) काफी बढ़ा रखी हैं, लेकिन चीन में तीनों डोज लगने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। काफी सावधानी बरतने के बाद भी चीन में हालात बेकाबू होते जा रहे है, लेकिन भारत को इससे डरने की बात नहीं हैं।
भारत में सरकार सतर्क
भारत में कोरोना (Corona Virus) के केस बढ़ने लगे हैं हालांकि, केंद्र सरकार (Centra Government) ने इससे ना डरने की बात कहीं हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों की सरकारों से कोरोना को लेकर अलर्ट रखने की सलाह दी हैं, हालांकि फिर से कोरोना के बढ़ रहे मामलों में लोगों को डरना शुरू कर दिया हैं। एक्सपर्टस ने कोरोना के नियमों की पालना करने को कहा है और इससे ना डरने को कहा हैं। इस महामारी से सतर्क रहना बेहद जरूरी है, लेकिन डरकर जीने की बजाए इसका असर आप कैसे कम कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Boost) करने पर जोर दें। इम्यूनिटी बूस्ट के लिए सबसे अच्छा तरीका हर्बल चाय (Herbal Tea) हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ हर्बल चाय के बारे में बताते हैं।
लेमनग्रास हर्बल चाय
दरअसल,लेमनग्रास एक हरा पौधा है जिसका इस्तेमाल भोजन के तौर पर साउथ ईस्ट देशों में किया जाता है। इसकी मदद से अगर हर्बल चाय बनाकर पिएंगे तो न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होगी बल्कि डाइजेशन भी दुरुस्त होगा और फिर वजन कम करना भी आसान हो जाएगा।
कैसे तैयार करें
सबसे पहले लेमनग्रास के अलावा शहद, नींबू, लौंग अदरक और तुलसी को जमा कर लें। अब एक पैन में पानी को गर्म करें और उबल जाने पर सारे इंग्रीडिएंट्स को एक एक कर मिलाएं और दोबारा उबालें। आखिर में इसे छानकर कप में निकाल लें और पी जाएं। इस बात का ख्याल रखें कि लेमनग्रास हर्बल टी को दिन में 2 बार से ज्यादा न पिएं वरना सेहत को नुकसान हो सकता है।