चंडीगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज पंचकूला में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकुला में राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत कर रहे हैं। सुशासन और पारदर्शिता में अच्छा काम करने अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर सुशासन की दिशा में मुख्यमंत्री 7 नई परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। हरियाणा सरकार का आधिकारिक कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। हर जिले में जिला स्तर पर मनाया जा रहा है सुशासन दिवस कार्यक्रम। इस अवसर पर 118 अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल पहुंचे सुशासन दिवस कार्यक्रम में इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और मुख्य सचिव संजीव कौशल भी मौजूद।
यह होंगे सम्मानित
पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर राजीव समेत कुल 14, शिक्षा विभाग में एडिशनल डायरेक्टर विवेक कालिया समेत 5, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग में चीफ कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस बीबी गुप्ता समेत 7, राजस्व विभाग में टेक्निकल डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह समेत 4, बागवानी विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर रणबीर सिंह समेत 7, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर आदित्य प्रताप डबास, विकास एवं पंचायत विभाग में एक्सईएन नवदीप आनंद समेत 7 को स्टेट लेवल अवॉर्ड दिया जाएगा।
15 पुरूस्कार दिए जायेंगे
कई विभागों द्वारा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को डिजीटली सरल बनाने पर उनको स्टेट फ्लैगशिप स्कीम अवार्डस दिया जाएगा। इसमें क्रिड विभाग में डिप्टी डायरेक्टर (IT) आशीष समेत 7 कर्मचारी, राजस्व विभाग के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर रितेश, स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग के जीएम राजेश गर्ग समेत 6, हरियाणा राइट-टू-सर्विस कमीशन में जॉइंट डायरेक्टर मीनाक्षी राज समेत 4, स्कूल शिक्षा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र बांगड़ समेत 6 शामिल हैं।