नई दिल्ली: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय युवा खिलाड़ियों को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि भारत के लिए खेलना सम्मान की बात है। इसे हल्के में लेने की भूल न करें। सचिन ने अपने करियर का किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैंने एक जूनियर खिलाड़ी को वापस भारत भेजने की चेतावनी दी थी।
सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए खेलते हुए सैकड़ों रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर लगभग 3 दशकों तक भारत का झंड़ा ऊंचा किया। सचिन के नाम 100 शतक का अद्भुत कीर्तिमान दर्ज है। सचिन ने भारत के युवा खिलाड़ी जो इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं उन्हें एक खास सलाह दी है। मास्टर ब्लास्टर ने कहा है कि, भारत के लिए खेलना बहुत बड़ा सम्मान है। लाखों लोग भारत के लिए खेलने का सपना देखते हैं।
किस्से के जरिए युवाओं को दी सलाह
दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर इंफोसिस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान सचिन ने अपने करियर के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। इस किस्से के जरिए सचिन ने युवा खिलाड़ियों को उनके करियर के लिए सलाह दी। सचिन ने बताया कि अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैसे उन्होंने एक जूनियर खिलाड़ी को सख्त चेतावनी दी थी।
जूनियर खिलाड़ी को दी चेतावनी
सचिन तेंदुलकर को 90 के मिड में टीम की कमान सौंपी गई थी। सचिन के ऊपर बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तान के तौर पर अन्य खिलाड़ियों की भी जिम्मेदारी थी। सचिन ने इंफोसिस कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने एक जूनियर खिलाड़ी को घर भेजने की चेतावनी दी थी। सचिन ने बताया कि हम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हुए और मैं टीम का कप्तान था। उस वक्त टीम इंडिया में कई जूनियर खिलाड़ी भी शामिल किए गए थे। जिनमें से एक का वो पहला दौरा था। वो गेम में फोक्स नहीं कर रहा था। वह स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ बिजी था। जिसकी वजह से जहां सिंगल जाना चाहिए था उसने 2 रन दे दिए।
कंधे पर हाथ रखकर सचिन ने बोला…..
सचिन ने बताया कि उस खिलाड़ी को मैंने अपने पास बुलाया। मैंने अपना हाथ उसके कंधे पर रखा। स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी यह सब देख रहे थे। लेकिन उनमें से कोई भी यह नहीं जानता था कि मैं उससे क्या कह रहा था। मैंने उससे कहा था कि अगर दोबारा मैच में ऐसी गलती की यह नहीं समझना कि आप होटल जाएंगे, आप भारत लौटेंगे।
सचिन ने कहा, इसलिए जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो कोई भी समझौता नहीं किया जाता है। भारत के लिए खेलना बहुत बड़ा सम्मान है। लाखों लोग आपकी जगह लेना चाहते हैं। इसलिए इसे हल्के में नहीं लें।