ऐसा क्या हुआ कि बिग बॉस को ही लेनी पड़ी बिग बॉस में एंट्री… बिग बॉस को आवाज देने वाले के हुए दर्शन

मुंबई- टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस आए दिन सुर्खियों में बना रहता है, कभी कंटेस्टेंट को दिए टास्क को लेकर तो घर में किसी भी कंटेस्टेंट के बीच तकरार को लेकर । वहीं बिग बॉस का यह सीजन बाकी सीजन्स की तरह ही लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में कलर्स चैनल पर शेयर किया गया बिग बॉस 16 का लेटेस्ट प्रोमो सुर्खियों में है। इस प्रोमो में बिग बॉस की वॉइस बन चुके विक्रम विजय सिंह एक गेस्ट के तौर पर घर में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे है। बता दें कि विक्रम सिंह की एंट्री से सभी घरवाले शॉक्ड रह जाते है। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, कि बिग बॉस खुद घर के अंदर आए।

कौन है विजय विक्रम सिंह

विजय विक्रम सिंह एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट है। जो कि देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस की आवाज है। उनका वॉइस आर्टिस्ट करियर साल 2009 में शुरू हुआ था। साल 2010 में उन्हें बिग बॉस की आवाज बनने का मौका मिला। जिसकों वह बखूबी निभा रहे है। विजय बिग बॉस के 14 सीजन्स को हॉस्ट कर चुके है। जिसमें उनकी वॉइस को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। बिग बॉस को हॉस्ट करने के साथ ही विजय कई वेब सीरिज को भी अपनी आवाज दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *