चंढीगढ़: हरियाणा के जिले करनाल की एक कॉलोनी से एक खबर सामने आई है जहां 9 वर्षीय मासूम बच्ची को पिटबुल कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। पिटबुल ने उस समय बच्ची को काटा जब वह अपनी छत पर खेल रही थी। डॉग ने बच्ची का चेहरा और कान को जख्मी किया है जिसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिटबुल ने बच्ची के मुंह को नोचा है। वहीं कान काट खाया। इस घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है।
Haryana: अब हरियाणा में पिटबुल डॉग का जानलेवा हमला… 9 साल की बच्ची का नोचा चेहरा
Dogs