चंडीगढ़: पंजाब में आजतक जितनी भी आतंक की घटनाएं सामने आती हैं सबके पीछे एक ही नाम सामने आता है वो है पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी आईएसआई का। आईएसआई पाकिस्तान में बैठ कर पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों को समर्थन करके भारत के खिलाफ आतंकी घटनाओं का सूत्रधार बनता रहा है। खालिस्तानी आतंकी रिंदा की मौत के बाद अब आईएसआई ने नया मोहरा ढूंढा है।
गैंगस्टर हैरी चट्ठा पहुंचा पाकिस्तान
पंजाब में गड़बड़ी फैलाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने नया गुर्गा ढूंढ लिया है। आईएसआई ने अब गैंगस्टर हैरी चट्ठा को इस्तेमाल करेगी। जो जर्मनी से पाकिस्तान पहुंच गया है। आईएसआई हाल ही में ड्रग ओवरडोज से मरे हरविंदर रिंदा की जगह चिट्ठा का इस्तेमाल करेगी।
पंजाब पुलिस ने जारी किया हाईअलर्ट
खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद से ही पंजाब पुलिस ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हम लगातार खुफिया एजेंसियों के संपर्क में हैं। और किसी तरह की भी स्थिति से निपटने ले लिए तैयार बैठे हैं।
कई आतंकी संगठनों के सम्पर्क में है चिट्ठा
आतंकी हरविंदर रिंदा ने पंजाब में अपने गैंगस्टर नेटवर्क के जरिए कई वारदातें कराई। जिसमें मोहाली में पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर पर हमले के अलावा सीआईए नवांशहर में भी उसने हमला कराया। रिंदा की तरह ही हैरी चट्ठा का भी पंजाब में गैंगस्टर्स का नेटवर्क है। इनके जरिए आईएसआई पंजाब में नार्को टेरेरिज्म फैलाने का काम करेगी।