#RanjiTrophy 13 दिसंबर यानी आज से हो रहा है रणजी ट्रॉफी का आगाज

Ranji Trophy Season 2022-23:भारत की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी 2022-23 का सीजन बेहद खास है। रणजी ट्रॉफी का आगाज 13 दिसंबर यानी आज से हो रहा है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमें आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। शुरुआती मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए खेल चुके कई सीनियर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगी। ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी क्रिकेटरों के अलावा पृथ्वी शॉ, यश धुल यशस्वी जायसवाल जैसे क्रिकेटर भी एक्शन में दिखेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव भी मुंबई की तरफ से पहले दो मैचों में शिरकत करेंगे।पिछले साल झारखंड की टीम ने नगालैंड के खिलाफ 1008 रन की बढ़त ले ली थी। वहीं, मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रन के अंतर से हराया था। बीसीसीआई ने इस बार इस बात का ध्यान रखा है कि ऐसे एकतरफा मुकाबले न हों। इसी वजह से सभी टीमों को प्लेट और एलीट दो ग्रुप में बांटा गया है। नॉकआउट स्टेज में प्लेट ग्रुप की टीमें एलीट ग्रुप की टीमों के साथ नहीं खेलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *