पटना: बिहार में आज से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इस बार के सत्र में कई ऐसे बिहार के मुद्दे हैं जिनपर विधानसभा में चर्चा होने के आसार हैं। बीजेपी के विधायक 10 लाख नौकरी पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में पहुंचे् हैं। आज नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों के साथ पटना में राबड़ी देवी के आवास का घेराव किया है।
नीतीश कुमार ने किया कॉरिडोर का उदघाटन
सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद के नए कॉरीडोर का उद्घाटन किया। सीएम नीतीश कुमार के साथ डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव, विजय चौधरी और विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। नवनिर्मित कॉरीडोर में जल जीवन हरियाली के तहत हरियाली का खास ख्याल रखा गया है। सीएम नीतीश कुमार सहित तमाम एमएलसी ने इस मौके पर खुशी जाहिर की।
पेश होगा अनुपूरक बजट
सरकार की और से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। बताया जा रहा है कि 16दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद विवाद होगा और सरकार का जवाब भी होगा। आखिरी में विनियोग विधेयक लिया जायेगा। विधानसभा के दूसरे दिन 14 और 15 दिसंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य सदन में लिये जायेंगे। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन 19को होगा।
विद्यार्थी करेंगे विधानसभा का घेराव
बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के आह्वान पर सातवें चरण के प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च करेंगे। प्राथमिक शिक्षक बहाली के नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर यह मार्च किया जायेगा।