भारत-चीन बॉर्डर पर फिर से झड़प, 6 भारतीय जवान घायल

ईटानगर: भारत-चीन बॉर्डर पर फिर से चीनी सैनिकों की और से नापाक हरकत देखने को मिली है। चीनी सेना ने एलएसी को फिर से क्रॉस करने की कोशिश की है। मामला 9दिसम्बर का है। जानकारी के अनुसार दोनों और से कई जवानों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी की थी हरकत

उल्लेखनीय है कि तवांग में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी एलएसी तक पहुंचना चाह रही थी। चीनी सैनिकों के इस कदम का वहा तैनात भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया। दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हुई। झड़प में दोनों देशों की सेनाओं के कुछ जवान जख्मी हुए हैं। हालांकि भारत के जवानों ने एलएसी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया।

अरुणाचल के तवांग का है मामला

अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी के आस-पास कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां चीन गलत तरीके से दावेदारी करता है। इन क्षेत्रों में दोनों देश अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं. 2006से यह प्रैक्टिस चलन में है। यहां तैनात भारतीय जवान एलएसी पर चीन की किसी भी गुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *