बच्ची के रेप और हत्या मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी..फैसला सुरक्षित

शिमला: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित रेप और हत्या मामले में शिमला हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इससे पहले इसी मामले में सोलन जिला सत्र न्यायालय ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई थी। अब उपरी अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई है।

2017 में की गई थी हत्या

2017 में प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की अपहरण के बाद रेप करके गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिसिया जांच में जो खुलासे हुए उससे जाहिर है कि आरोपी ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी डाला गया था। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था जिसकी गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश में हुई थी। लंबी अदालती सुनवाई के बाद सोलन कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाया था।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई थी मामले की सुनवाई

उल्लेखनीय है कि इस मामले के बाद लोग काफी आक्रोशित थे। बढ़ते दवाब के बाद सोलन पुलिस ने जांच में तेजी लाई और 48 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा। फिर इस मामले को सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद ही यह फैसला सुनाया गया था।

गुड़िया रेप मामला हिमाचल को कर चुका था कलंकित

2017 का शिमला गुड़िया रेप केस पहले ही हिमाचल पुलिस की नाक का सवाल बना हुआ था। ऐसे में यह मामला सामने आया तो हिमाचल पुलिस पर जांच और कार्रवाई करने का दबाव था और पुलिस द्वारा आरोपी को धर पकड़ कर मामले को अदालत के समक्ष लाया गया और अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *