लॉरेंस के आतंकी कनेक्शन को लेकर एनआईए की 5 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी, एक गुर्गे को दबोचा

जबसे लॉरेंस विश्नोई गैंग का सम्बन्ध पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी और वहां के आतंकी संगठनों से जुड़ा है तबसे एनआईए सतर्क हो गई है। आपको बता दें कि यह सारा मामला शुरू हुआ मानसा में हुए सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के बाद। इस हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का हाथ बताया जा रहा है। आज एनआईए ने कई गैंगस्टरों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। यह छापेमारी पंजाब, हरियाणा और यूपी स्थित ठिकानों पर की गई है।

इन ठिकानों पर चल रही है कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक साथ 5 राज्यों में गैंगस्टर के 20 ठिकानों पर रेड की है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान में एनआईए की कार्रवाई चल रही है। एजेंसी गैंगस्टर और आतंकियों के बीच के संबंध की जांच कर रही है। एजेंसी की रडार पर लॉरेंस के पाकिस्तान के आतंकियों के बीच के कनेक्शन को खंगाल रही है।

लॉरेंस है एनआईए की कस्टडी में

पंजाब पुलिस की कस्टडी में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब की बठिंडा सेंट्रल जेल से रिमांड पर लेकर दिल्ली लेकर आई है। इसी कड़ी में कार्रवाई के दौरान एनआईए ने यमुनानगर से लॉरेंस के करीबी काला राणा के गुर्गे सिमरनजीत बावा को दबोचा है।

कई दिनों से एजेंसी बनाये हुए थी नजर

जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को जानकारी दी थी कि कई गैंगस्टर आतंकी संगठनों के टच में हैं। इन आतंकी संगठनों के साथ मिलकर यह गैंगस्टर भारत में टारगेट किलिंग कर सकते हैं। इसको लेकर कुछ दिन पहले एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में रेड भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *