भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की महिला प्रहरियों ने मार गिराया ड्रोन, बरामद की गई हेरोइन

पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार सामने आ रही हैं। आये दिन पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने के लिए नए-नए तरीके सोचता ही रहता है। आजकल पंजाब के रास्ते हथियार पहुंचाने की कई तरह की कोशिश में पाकिस्तान लगा हुआ है। आज फिर से पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन से घुसपैठ की नापाक कोशिश की है।

जैसे ही एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन होने की सूचना दी सीमा पर तैनात महिला जवानों ने अमृतसर में रमदास स्थित बीओपी दरिया मूसा में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। सीमा पर गश्त कर रही बीएसएफ की महिला प्रहरियों ने ड्रोन की गतिविधि देखी और तत्काल फायर किए।

चाइना निर्मित है ड्रोन

इस चाइना निर्मित ड्रोन के साथ हेरोइन बंधी हुई थी। सीमा सुरक्षा बल ने हेरोइन के पैकेट को अभी नहीं खोला है। इसके साथ विस्फोट सामग्री का पता लगाने के लिए बम निरोधक दस्ता इसकी जांच करेगा। बीएसएफ का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह हेरोइन ही लग रही है। बीएसएफ की महिला प्रहरियों प्रीति व भाग्यश्री ने यह ड्रोन गिराया है।

ड्रोन से बरामद हुई हेरोइन

आपको बता दें कि बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन के पैकेट को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से पैकेट को अभी खोला नहीं गया। पैकेट खोलने व जांच के बाद उसमें मिलने वाली हेरोइन की मात्रा के बारे में स्पष्ट कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *