मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का विवादों से नाता टूटता दिखाई नहीं दे रहा है। जेल में मसाज करवाते हुए और VIP ट्रीटमेंट लेते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद एकऔर वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार से बातचीत करते नज़र आ रहे हैं। बता दें कि अजीत कुमार को इस महीने की शुरुआत में निलंबित कर दिया गया था।
ये वीडियो 12 सिंतबर, 2022का बताया जा रहा है। जिसमें सत्येंद्र जैन 3 लोगों के साथ बैठकर बात कर रहे हैं और कुछ देर बाद तीनों उठकर चले जाते हैं और जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार वहां आते हैं और कुर्सी पर बैठ जाते हैं। इस दौरान जैन बेड पर लेटे रहते हैं।
दिल्ली की जनता ने केजरीवाल जी का भ्रष्ट चेहरा देखा है। शिक्षा के विस्तार के बजाय ठेको का विस्तार का काम किया। ऐसा पहली बार देखा है जिस सरकार का स्वास्थ्य मंत्री जेल में है और फिर भी इस्तीफा नही दे रहा है। दिल्ली की जनता इनसे मुक्ति पाना चाहती है ।
– श्री @ianuragthakur pic.twitter.com/pLEYWgzXbT
Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) November 26, 2022
कौन हैं अजित कुमार ?
सत्येंद्र जैन को जेल में वीवीआईपी सुविधा देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार को 14नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे 10दिन पहले यानी 4नवंबर को तिहाड़ के डीजी संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था।
लो जी नया विडीओ ईमानदार मंत्री जैन का।
जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे जेल सुपरिटेंडेंट की हाज़िरी। pic.twitter.com/ZOEUqdyA5Z
Harish Khurana (@HarishKhuranna) November 26, 2022
भाजपा लगातार कर रही है हमला
बीजेपी नेता हरीश खुराना नेसत्येंद्र जैन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा जेल मंत्री के दरबार में जेलर की हाजिरी। तिहाड़ जेल में बंद जैन को वीआईपी सुविधाएं मिलने पर भाजपा लगातार हमलावर रही है। भाजपा ने केजरीवाल की ईमानदार छवि को मात्र एक दिखावा बताया है। भाजपा लगातार यह बताती रही है कि आप पार्टी की सरकार केवल दिल्ली की जनता को बेफकूफ बनाने का काम करते हैं। भाजपा का कहना है कि यह पूरी सरकार मिल बांट कर खाने का काम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल
इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आप सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सत्येंद्र जैन को मिल रहे ट्रीटमेंट पर बड़े सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं, मसाज करवा रहे हैं और इस्तीफा भी नहीं दे रहे हैं। अनुराग ने कहा कि केजरीवाल जी की भ्रष्ट और बेशर्म सरकार है। दिल्ली के लोग अब इनसे मुक्ति पाना चाहते हैं।
154दिन से जेल में बंद हैं सत्येंद्र जैन
सतेंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले 154दिन से जेल में बंद हैं। उन्हें सीबीआई की तरफ से झटके पर झटके लग रहे हैं। उनकी जमानत याचिका कई बार खारिज ही चुकी है ऐसे में वीडियो पर वीडियो सामने आना दिल्ली की राजनीति में हलचल पैदा कर रही है।