हरियाणा पंचायत चुनाव: 4 जिलों में तीसरे चरण के मतदान तारीखों का ऐलान

हरियाणा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तारीखों का ऐलान हो गया है।

22 नवंबर को हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होंगे। तो वहीं पंच-सरपंच के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। 22 जिला परिषद और 143 पंचायत समितियों की मतगणना 27 नवंबर को होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

5 नंवबर से 11 नंवबर तक होंगे नामांकन दाखिल

तीसरे चरण के चुनाव के लिए 5 नवंबर से 11 नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। 12 नवंबर से नामांकन पत्रों की छंटनी का काम शुरू होगा और 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 27 नवंबर को राज्य की सभी 22 जिला परिषद और 143 पंचायत समितियों की मतगणना होगी। मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

पहले चरण के लिए 30 नंवबर को वोटिंग

पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। पंच व सरपंच के 2 नवंबर को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान EVM से होगा वहीं पंच पद का मतदान बैलट पेपर से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *