बारिश से सब्जियों के नुकसान की भरपाई हेतु ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर कराएं पंजीकरण

भिवानी: बारिश के चलते खराब हुई सब्जी की फसलों की भरपाई के लिए किसान मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। जिले के बागवानी अधिकारी ने किसानों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है। वहीं कृषि विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों के लिए सब्जियों की बिजाई टालने समेत नुकसान से बचने के लिए खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *