वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स के सामने आई बड़ी मुसीबत, फोन से गायब हो सकता है नेटवर्क !

Vodafone-Idea यूजर्स के लिए बुरी खबर है । खबरों के मुताबिक भारी कर्ज वाली टेलीकॉम कंपनी के 255 करोड़ ग्राहकों को आने वाले वक्त में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, कंपनी द्वारा अपना कर्ज नहीं चुकाने की वजह से यह खतरा मंडरा रहा है । वोडाफोन-आइडिया पर इंडस टावर्स का लगभग 7 हजार करोड़ रुपये बकाया है, यदि कंपनी जल्द से जल्द कर्ज का भुगतान नहीं करती है, तो इंडस टावर्स ने नवंबर तक टावरों का उपयोग करने की अनुमति देना बंद करने की धमकी दी है ।

इंडस टावर्स ने दी VI को चेतावनी:

खबरों के मुताबिक टावर कंपनी इंडस टावर्स की ओर से वोडाफोन-आइडिया को इस बारे में चेतावनी देते हुए एक लेटर भेजा गया है । सोमवार को इंडस टावर्स के निदेशक मंडल की बैठक हुई । इसने कंपनी की फाइनेंशियल सिचुएशन को कवर किया । इस दौरान पता चला कि वोडाफोन-आइडिया पर इंडस टावर्स का करीब 7 हजार करोड़ रुपये बकाया है ।

5G पर वोडाफोन-आइडिया ने साधी चुप्पी:

बता दें कि रिलायंस, जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है । हाल के वर्षों में कंपनी की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं रही है और इस कंपनी पर काफी ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है । खबरों की मानें तो जियो और एयरटेल दिवाली के आस-पास अपनी 5जी सर्विस शुरू करने जा रही है, तो वहीं वोडाफोन-आइडिया ने इस पर कोई घोषणा नहीं की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *