नवरात्र का महीना चल रहा है और मंदिरों में देवी की अराधना की जा रही है…लेकिन इस बीच करनाल में बेटियों के जन्म पर खतरा मंडराने लगा है…क्योंकि यहां कूड़े के ढेर से एक भ्रूण मिला है…जो कि लगभग 7 महीने बताया जा रहा है । भ्रूण पूर्ण विकसित बच्ची का है ।
राहगीर ने दी पुलिस को खबर
रास्ते से गुजर रहे राहगीर कुत्तों के झुंड को देखकर रुक गए … जब वहां का माजरा देखा तो दिल सन्न रह गया … दरअसल कुत्ते मासूम बच्ची के शव को नोंच रहे थे … शख्स ने उन कुत्तों को मार कर भगाया और पुलिस को सूचित किया …।
किसने फेंका ?
सवाल तमाम हैं कि आखिर इस मासूम को कूड़े के ढेर पर किसने और क्यों फेंका … क्या इसे फेंकने के पीछे इसकी अपनी सगी मां का हाथ है या फिर कोई और ……मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों के तलाश में जुट गई ।