#PFIBan : केंद्र सरकार ने PFI पर लगाया 5 साल का बैन, नाराज PFI कार्यकर्ताओं ने RSS की विचार धारा पर उठाए सवाल

इंडिया में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानि की PFI को 5 साल के लिए बैन कर दिया गया है । गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस ऑर्गनाइजेशन के खिलाफ कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे साबित होता है कि पीएफआई देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था । इसके अलावा यह भी कहा गया है कि संगठन के सदस्य सीरिया, इराक, अफगानिस्तान में जाकर आईएस जैसे आतंकी संगठनों में शामिल हुए ।

PFI के अलावा 8 ऑर्गनाइजेशन पर बैन

देश के साथ विदेशी जमीन तक आतंकी गतिविधियों में लिप्त ऐसे कई संगठन पर पहले भी बैन लगाया जा चुका है । अब PFI के अलावा 8 और सहयोगी संगठनों पर भी गृह मंत्रालय ने पाबंदी लगा दी है ।

इन संगठनों पर लगा बैन

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया

रिहैब इंडिया फाउंडेशन

ऑल इंडिया इमाम काउंसिल

नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन

नेशनल विमेन फ्रंट

जूनियर फ्रंट

एम्पावर इंडिया फाउंडेशन

रिहैब फाउंडेशन (केरल)

PFIके फॉलोअर्स ने RSS पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर आरएसएस के खिलाफ पीएफआई के फॉलोअर्स लगातार मीम्स बना रहे हैं, जिसे वो शेयर कर रहे हैं । बैन लगने के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक कार्यकर्ताओं में हलचल देखने को मिली, पीएफआई के समर्थन में ट्विटर यूजर्स आरएसएस के खिलाफ कई तरह के फोटोज और कोलाज बनाकार अपना गुस्सा दिखा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *