रामनाथ कोविंद और चीनी राष्ट्रपति ने 70वीं वर्षगांठ को लेकर किया सत्कार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आज सत्कार के संदेशों का आदान-प्रदान किया।

वहीँ राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि पिछले 70वर्षों में, भारत-चीन संबंधों में काफी विस्तार हुआ है। हमने विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की है, जिसमें कई क्षेत्रों, राजनीतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के संबंधों में द्विपक्षीय भागीदारी बढ़ाने में मदद की है।

वहीँ राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा कि चीन-भारत संबंधों ने पिछले सात दशकों में एक उल्लेखनीय यात्रा की है। दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों की बदौलत दोनों देशों ने शांति और समृद्धि के लिए एक रणनीतिक और सहकारी साझेदारी स्थापित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *