COVID19पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भले ही एक ही दिन में 100, 500या 1000मामलों की वृद्धि हो, हम इसके लिए तैयार हैं। परीक्षण किट, एम्बुलेंस और आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि मामले बढ़ेंगे, हम खुद को किसी भी घटना के लिए तैयार कर रहे हैं। साथ ही साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे सभी जो दिल्ली छोड़कर अपने-अपने राज्यों में वापस जा रहे हैं, हम उनसे शहर न छोड़ने की अपील करते हैं। हमने आपके लिए पर्याप्त इंतज़ाम किए हैं।
वहीँ दिल्ली में 325 स्कूलों में दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की है। इन सभी स्कूलों में लगभग 500 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक दिल्ली सरकार प्रतिदिन 20,000 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे थे, जो कि आज से यह संख्या बढ़कर लगभग 2,00,000 हो जाएगी। वहीँ यह संख्या कल से दोगुनी हो जाएगी। दिल्ली सरकार रोजाना 4,00,000 लोगों को भोजन प्रदान करेंगे।