देश के हर शहर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बड़ते ही जा रहे है. बता दें इसी दौरान देश के हर शहर में कर्फ्यू लग गया है जिससे जो लोग जहा पर थे वही फश गए है. जिस पर लोग परेशान है. दरअसल योगी सरकार लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित और संदिग्ध लोगों के इलाज और जांच की सुविधा में लगातार इजाफा कर रही है.
बता दें की लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 21दिनों के लॉकडाउन के साथ पूरी प्रतिबद्धता से जुड़ी है. क्योंकि सभी को पता है कि यह कार्रवाई लोगों के स्वास्थ्य और उनके भविष्य के लिए अति आवश्यक है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
उत्तर प्रदेश के नागरिक जो नौकरी करने विभिन्न राज्यों में गए हैं, उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मैंने निवेदन किया है कि यूपी के नागरिकों के खाने और रहने की व्यवस्था वहीं करवा दें. इसका जो भी खर्च आएगा वह उत्तर प्रदेश सरकार वहन करगी.
योगी ने बताया कि इस संबंध में मेरी महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बात हुई है. तीनों मुख्यमंत्रियों ने सकारात्मक ढंग से कहा है कि वे ऐसे लोगों की पूरी मदद करेंगे. इस संबंध में मुख्य सचिव ने भी विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. ताकि वे सभी लोग यहां आने के बजाए उन्हीं राज्यों में रहें.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं वे होम डिलिवरी पर ध्यान दें. लगभाग 18हजार से अधिक वाहन इस कार्य में लगे हुए हैं. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मोहल्लों में किराना की दुकानों को भी खोला जा रहा है. अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे ध्यान रखें कि किसी को भी कोई समस्या न आने पाए.