व्रत के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां!

हिंदूओं को प्रमुख त्योहार शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा का नवरात्रि चल रहा हैं. पुरे देश भर में यह पर्व बड़े विधि-विधान से मनाया जाता हैं. नवरात्रि का मतलब नौ रात का पूजा होता हैं. नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ स्वरुप की पूजा होती हैं. इतना ही नहीं माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा के साथ-साथ नौ दिन का उपवास भी रखते हैं. वहीं कुछ लोग उपवास के दौरान कुछ ऐसी गलतियां भी कर देते हैं, जिसका परिणाम उन्हें आगे चुकाना पड़ता हैं. तो चलिए जानते हैं क्या ना करें उपवास के दौरान-

लिक्विड डाइट

व्रत के क्रम में सिर्फ लिक्विड डाइट लेने वालो के लिए यह सलाह हैं कि वो सिर्फ लिक्विड डाइट लेने से बचे ऐसा करने से बॉडी को पूरी तरह से न्यूट्रीशन नहीं मिलता। जिसे आगे चलकर आपको परेशानी आ सकती हैं.

नारियल पानी पिएं

व्रत दौरान सदा पानी की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल करें। वहीं सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़िया खाने की जगह रोटी खाएं। इसे आपके पाचन संबंधी परेशानी नहीं आएगी।

चाय

कई लोग व्रत के दौरान कई बार चाय पी लेते हैं. ऐसा करने से बचे. इसे आपको कब्ज, एसिडिटी, अल्सर और सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती हैं.

पानी

कुछ लोग व्रत के दौरान पानी पीना कम कर देते हैं. ऐसा बिल्कुल ना करें नहीं तो इसकी वजह से वजह से कब्ज, डिहाइड्रेशन, चक्कर, सिरदर्द, थकान, स्किन ड्राई आदि प्रॉब्लम शुरू हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *