देश भर कोरोना का कहर जारी है और लगातार इसके मामले बड़ते ही जा रहे हैं. बता दे कि कोरोना वायरस के मसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाहर के जो भी लोग दिल्ली में फंसे हैं, उनकी जिम्मेदारी भी हमारी ही है ऐसे में कोई भी चिंता ना करे.
केजरीवाल ने कहा कि
दिल्ली में अभी केस में कमी आई है, लेकिन अगर हालात बिगड़ते हैं तो हम पूरी तरह से तैयार हैं. अगर रोज 100, 500 या 1000 तक केस बढ़ते हैं तो अलग-अलग तरह से हमने तैयारी की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाहर के जो भी लोग दिल्ली में फंसे हैं, उनकी जिम्मेदारी भी हमारी ही है ऐसे में कोई भी चिंता ना करे.
बता दें की भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार सुबह ये आंकड़ा बढ़कर 724 पहुंच गया. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अबतक 17 लोग अपनी जान कोरोना वायरस की वजह से गंवा चुके हैं, जबकि 66 लोग ठीक हो चुके हैं.
इसके अलावा बता दें की महाराष्ट्र के नागपुर में 5 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसी के साथ राज्य में कुल आंकड़ा 135 पहुंच गया है.