जानिए एक शो का कितना पैसा चार्ज करते हैं यह भोजपुरी सुपरस्टार

बिहार के छपरा में जन्मे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज के समय में किसी परिचय का मोहताज नहीं है. कही भी उनका शो होता है तो उनके फैन उन्हें देखने जाने से अपने आप को नहीं रोक पाते हैं. खेसारी लाल यादव भारत के अलावा दुबई समेत कई देशों में स्टेज शो कर चुके हैं.

दरअसल उन्होंने खुद एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का खुला किया था कि एक स्टेज शो के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. ऐसे में पुरे भोजपुरी इंडस्ट्री में एक शो में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का ही नाम है.

वहीं शो के अलावा फिल्म की बात की जाय तो वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं. जो कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी अभिनेता इतना बड़ा रकम नहीं लेते हैं. वह अपने फिल्म में ऐक्टिंग ही नहीं बल्कि गाना भी खुद ही गाते हैं, खेसारी लाल यादव को आसानी से गाने भी मिल जाते हैं. जिससे फिल्म निर्मता को किसी सिंगर की जरुरत नहीं होती है.

खेसारी लाल यादव का जीवन संघर्ष से भारा रहा है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मजदूरी से की थी. लेकिन आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री पर उनका राज चलता है, हर बच्चा-बच्चा उनके नाम से वाकिफ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *